युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिया के नीचे मिला लहूलुहान शव
अमरोहा । यूपी के अमरोहा जिले के डिडौली थानाक्षेत्र के शाहबाजपुर-श्यामपुर गांव मार्ग स्थित पुलिया पर बीती रात दुष्यंत (35) की कपनटी पर गोली मार हत्या करने के बाद शव को नीचे फेंक दिया। सुबह लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एएसपी और सीओ ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। काफी मशक्कत के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह खेतों पर जा रहे स्थानीय लोगों ने पुलिया के नीचे शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। मृतक की पहचान डिडौली क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी पीतम सिंह के बेटे दुष्यंत के रूप में हुई। अविवाहत दुष्यंत चार भाई-बहनों में बड़ा था। आरोपियों ने पुलिया के ऊपर वारदात को अंजाम देने के बाद शव को नीचे फेंक दिया। पुलिया के ऊपर और नीचे खून के निशान इसकी गवाही दे रहे हैं। युवक के सिर कई गंभीर चोटों के निशान भी मिले। एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया गोली मारकर या किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा