ईरान में छात्राओं के स्कूल पर अमेरिका जानबूझकर टारगेट नहीं करेगा: रुबियो
वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान में एक स्कूल पर हुए हमले की अमेरिकी रक्षा मंत्रालय जांच करेगा। उन्होंने कहा कि ये जांच की जाएगी कि क्या ये वाकई अमेरिकी हमला था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ने 28 फ़रवरी को दक्षिणी होर्मोज़गन प्रांत के मिनाब काउंटी में लड़कियों के एक प्राइमरी स्कूल पर हमले की जानकारी दी थी।
रिपोर्ट के मुताबिक मार्को रुबियो से एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ईरान के एक स्कूल पर हुए हमले के बारे में पूछा गया इस पर रुबियो ने कहा कि उन्होंने रिपोर्ट्स देखी हैं और रक्षा मंत्रालय इस बात की जांच करेगा कि क्या वह अमेरिका का हमला था। उन्होंने कहा कि अमेरिका जानबूझकर किसी स्कूल को टारगेट नहीं करेगा। उन्होंने ईरान पर ही आरोप लगाया कि वो क्षेत्र में बेगुनाह लोगों को निशाना बना रहा है। जब उनसे पूछा कि यह जानबूझकर किया गया हमला था तो इस पर रुबियो ने जवाब दिया, अगर ऐसा हुआ है तो यह दुखद है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें इस बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है।
रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी अधिकारियों ने दावा किया है कि इस हमले में मिनाब में लड़कियों के एक स्कूल को भी टारगेट किया गया। वहीं सामने आए वीडियो में एक क्षतिग्रस्त बिल्डिंग के चारों ओर परेशान लोगों की भीड़ दिखी। यह जगह इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर बेस के पास है, जिसे पहले भी टारगेट किया जा चुका है। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक़ स्कूल पर हुए हमले में कम से कम 153 लोग मारे गए, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने रविवार को कहा था कि वह इस घटना की रिपोर्ट्स की जांच कर रहा है।
वहीं ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने 28 फ़रवरी को एक्स पर एक क्षतिग्रस्त बिल्डिंग की तस्वीर शेयर की थी। अराग़ची ने लिखा था कि यह बिल्डिंग ईरान के दक्षिण में लड़कियों का एक प्राइमरी स्कूल है, जिस हमला किया गया है। उन्होंने लिखा था इस स्कूल पर दिनदहाड़े बमबारी की गई, जब यहां छोटे बच्चे पढ़ रहे थे। अकेले इसी जगह पर दर्जनों मासूम बच्चों की हत्या की गई है। ईरानी लोगों के ख़िलाफ़ इन अपराधों का जवाब दिया जाएगा।

बंगाल चुनाव में CRPF कमांडेंट का निलंबन वापस
मध्यप्रदेश भाजपा में सह-मीडिया प्रभारी पवन दुबे की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
शशि थरूर और मनीष तिवारी को मिला कांग्रेसी नेता का साथ
Tamil Nadu Elections 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, 27 उम्मीदवार घोषित, अन्नामलाई बाहर
बिलासपुर में हाई कोर्ट के वकील से 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी
केरल में पीएम मोदी का तीखा हमला: ‘अब गांधी वाली कांग्रेस खत्म