रील विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति की जीभ काटी
Ghaziabad News : सोशल मीडिया रील के बढ़ते चलन से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर स्थित संजयपुरी कॉलोनी में रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद हिंसक रूप ले बैठा। गुस्से में आकर पत्नी ने अपने पति की जीभ काट दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, ईशा नाम की महिला अपने पति विपिन और सास गीता देवी के साथ रहती थी। बीते कुछ समय से ईशा रील बनाने में काफी व्यस्त रहने लगी थी और घर के कामों में उसका ध्यान कम हो गया था। पति जब इसका विरोध करता, तो दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। पहले ये विवाद शांत हो जाते थे, लेकिन इस बार मामला बेकाबू हो गया।
बताया गया कि घटना वाले दिन ईशा ने रील बनाने के चलते रात का खाना नहीं बनाया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में बहस हुई और गुस्से में पति ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। बाद में बाहर से खाना मंगवाया गया और मामला शांत होता दिखा। इसके बाद दोनों कमरे में सोने चले गए।
लेकिन रात करीब एक बजे अचानक चीख-पुकार सुनाई दी। सास ने कमरे में जाकर देखा तो विपिन की जीभ कटी हुई थी। आरोप है कि ईशा ने हमला करने के बाद छत पर जाकर खुद को बंद कर लिया और अपने मायके वालों को बुला लिया। मायके वालों ने आकर गाली-गलौज और मारपीट की, जिसके बाद पड़ोसियों ने हस्तक्षेप किया।

जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव