पहली मैरिज एनिवर्सरी से 12 दिन पहले ही नवविवाहिता ने फांसी लगाई
भोपाल। पुराने शहर के छोला मंदिर थाना इलाके में रहने वाली नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में परिजनो ने उसके पति पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाये है। पुलिस के अनुसार शंकर नगर उड़िया बस्ती छोला की रहने वाली काजल गुप्ता (20) की शादी करीब एक साल पहले 4 मार्च 2024 पति गोली गुप्ता से हुई थी। काजल घरेलू महिला थी, और उसका पति ऑटो चलाता है। पति ने बुधवार देर रात काजल के परिवार वालों को फोन कर बताया की काजल की तबीयत काफी खराब हो गई है, और वह उसे अस्पताल लेकर आया है, जब परिजन हॉस्पिटल पहुंचे तो उन्हें बेटी के शव मिला। परिजनों ने आरोप लगाया की शादी के बाद से ही पति उनकी बेटी को मायके से पैसा लाने की बात पर आए दिन मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। इसके साथ ही उस पर मायके से अलग-अलग सामान दिलाने का दबाव बनाता था। बीते दिनो भी उसे एक मोबाइल फोन दिलाया था, लेकिन अब वह गाड़ी की मांग करते हुए बेटी को प्रताड़ित करता था। 12 दिन बाद ही उसकी शादी की पहली एनिवर्सरी आने वाली थी, लेकिन पति की हरकतो से तंग आकर उनकी बेटी ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट या अन्य ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे फिलहाल खुदकुशी का कारण साफ हो सके। मामला कायम कर पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां
बंगाल-तमिलनाडु में BJP की अग्निपरीक्षा, नए प्लान से जड़ें मजबूत करने की तैयारी