बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर मैथिली ठाकुर का बड़ा बयान
पटना। बिहार चुनाव (Bihar Election) लड़ने की खबरों पर लोक गायिका (Folk Singer) मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “जिस तरह से मैं तस्वीरें और लेख देख रही हूं, उससे मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं उत्सुक हूं, लेकिन मैं आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रही हूं। मैं अपने गांव वापस जाना चाहती हूं। लेकिन अगर मुझे अपने क्षेत्र की सेवा करने का अधिकार मिलता है, तो मेरे लिए इससे बड़ी कोई बात नहीं होगी।”
मैथिली ठाकुर ने कहा, “मैं यहां राजनीति या खेल खेलने नहीं आ रही हूं, मेरा लक्ष्य बदलाव लाने के लिए शक्ति हासिल करना है। अगले 5 साल बिहार के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, नीतीश कुमार ने हमारे लिए जो किया है, उसके लिए हम आभारी हैं।”
6 अक्टूबर को ये खबर सामने आई थी कि लोक गायिका मैथिली ठाकुर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं। दरअसल उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी, जिसके बाद ये चर्चा होने लगी थी कि मैथिली दरभंगा की किसी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।

डॉ. मोहन यादव का बंगाल दौरा, खड़गपुर और कमरहाटी में जोरदार रोड शो
राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।
अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: ग्वालियर लोकायुक्त ने रंगे हाथ दबोचा घूसखोर क्लर्क, 60 हजार में तय हुआ था सौदा।
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"