फर्जी आधार कार्ड से लाईसेंस बनवाते पकड़ा
अलीगढ़ । थाना बन्नादेवी पुलिस टीम द्वारा फर्जी/कूटरचित आधार कार्ड प्रस्तुत कर धोखे से आर.टी.ओ में ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने वाले शातिर युवक को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकरण की रिपोर्ट सम्भागीय निरीक्षक ने दर्ज कराई थी। थाना बन्नादेवी पुलिस टीम द्वारा फर्जी/कूटरचित आधार कार्ड प्रस्तुत कर धोखे से आर.टी.ओ में ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने वाले जुनैद पुत्र अब्दुल रहमान वानी निवासी अकड शील कानी थाना मटटन जिला अन्नतनाग जम्मू कश्मीर को थाना क्षेत्र बन्नादेवी से गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे लोकल पते का ड्राईविंग लाइसेंस बनवाना था, जिसके लिए उसने जमालपुर मे रहने वाले मौहम्मद मुबीन से 8 हजार रूपये मे फर्जी आधार कार्ड बनवाकर लोकल ड्राईविंग लाइसेंस तैयार करवाने के लिए सौदा तय किया था, मुबीन के द्वारा मेरा लर्निंग का ड्राईविंग लाइसेंस बनवा भी दिया था, स्थाई ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने के दौरान आर.टी.ओ कार्यालय मे मेरा फर्जी आधार कार्ड पकड़ लिया गया है।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! जून में 1 करोड़ 12 लाख रुपये की राहत
एमपी में मेहरबान मानसून, 60 घंटे से जारी बारिश; 17 जिलों में अलर्ट
महाकाल की शरण में पहुंचीं रूपाली गांगुली, भस्म आरती में हुईं शामिल
PM मोदी सख्त: पेपर लीक के आरोपियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट
सावन में ओंकारेश्वर दर्शन का प्लान है? पहले पढ़ लें मंदिर प्रशासन का नया फैसला
DMRC अलर्ट: आज इन मेट्रो स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन, यात्रा से पहले देखें लिस्ट