तोड़फोड़ करने वालों की बढ़ी मुश्किलें, CJP प्रदर्शन मामले में दर्ज हुईं पांच FIR
नई दिल्ली: नीट परीक्षा धांधली के विरोध और शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलावों की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर एक माह से जारी आंदोलन सोमवार को हिंसक रूप ले चुका है। इसके बावजूद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को भी अपना 'संसद चलो मार्च' जारी रखने की घोषणा की है।
जंतर-मंतर पर दोबारा जुटे आंदोलनकारी, सुरक्षा तंत्र मुस्तैद
पार्टी द्वारा सत्याग्रह जारी रखने की अपील के बाद मंगलवार सुबह से ही आंदोलनकारी पुनः जंतर-मंतर पर एकत्रित होने लगे हैं। बिगड़ते माहौल और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी नफरी मौके पर मुस्तैद कर दी गई है। पूरे इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
उपद्रव के मामले में 5 प्राथमिकी दर्ज, सीसीटीवी से पहचान जारी
सोमवार को प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प और उपद्रव को लेकर दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। कनॉट प्लेस और पार्लियामेंट स्ट्रीट सहित विभिन्न थानों में पुलिस ने अब तक कुल पांच एफआईआर दर्ज कर ली हैं, जबकि कुछ और मामले दर्ज होने की संभावना है। पुलिस प्रशासन सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर उपद्रव में शामिल चेहरों की पहचान करने और कानूनी कार्रवाई करने में जुटा हुआ है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में