मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी किसानों की उम्मीद, शिकायत पर अतिक्रमण मुक्त हुई नहर
रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एक बार फिर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम साबित हुई है। बलरामपुर जिले के ग्राम राधानगर में किसानों की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण से बाधित नहर को मुक्त कराया, जिससे क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था पुनः सुचारु हो गई है।
जानकारी के अनुसार, किसानों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि धमनी जलाशय योजना की नहर के जल प्रवाह को एक निजी व्यक्ति द्वारा निर्धारित दिशा से मोड़कर अतिक्रमण कर पाट दिया गया है। इससे नहर का जल प्रवाह बाधित हो रहा था और किसानों को सिंचाई के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
शिकायत मिलते ही संबंधित विभागों के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर अतिक्रमणकर्ता को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। प्रशासन की सक्रिय पहल के बाद अतिक्रमणकर्ता ने स्वयं नहर से अतिक्रमण हटा लिया। इसके पश्चात नहर का सुधार कार्य भी कराया गया, जिससे जल प्रवाह पुनः शुरू हो गया।
नहर के पुनर्संचालन से राधानगर एवं आसपास के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा, जिससे कृषि कार्यों को गति मिलेगी और फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं जिला प्रशासन की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समयबद्ध समाधान से उन्हें बड़ी राहत मिली है।
यह मामला दर्शाता है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कर शासन की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा रहा है।

भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड