बारिश और तेज हवा का डबल अटैक, छत्तीसगढ़ के इन इलाकों पर नजर
रायपुर: छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए गर्मी से राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 2 से 3 दिनों के भीतर प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने के पूरे आसार हैं। मानसून की इसी आहट के चलते राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग ने आज शाम प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी देते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है।
तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
मौसम के इस बदलाव और बारिश की गतिविधियों के कारण प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। यहां के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। इसके विपरीत, मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में पारा 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया है। पूरे प्रदेश में राजनांदगांव सबसे गर्म शहर रहा, जहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आगामी 5 दिनों का पूर्वानुमान और मानसून की स्थिति
मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक का दौर जारी रहेगा। इस दौरान दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ के इलाकों में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 से 5 दिनों में दक्षिणी छत्तीसगढ़ के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री के लिए पूरी तरह से अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।
कैसा रहेगा राजधानी रायपुर का मौसम?
राजधानी रायपुर की बात करें तो अगले 24 घंटों तक यहां आसमान में बादल डेरा डाले रहेंगे। शहर के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है।
पिछले 24 घंटों का हाल: बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों के कुछ जिलों में तेज हवाओं और बादलों की गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई। वहीं, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जबकि दक्षिणी छत्तीसगढ़ में तापमान लगभग 4 डिग्री तक उछल गया।

क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना