जशपुर में बड़ा हादसा: आरा पहाड़ से टकराकर आग का गोला बना चार्टर्ड विमान।
जशपुर में बड़ा विमान हादसा; आरा पहाड़ से टकराकर क्रैश हुआ चार्टर्ड प्लेन, रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
जशपुर|छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक चार्टर्ड विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। यह दर्दनाक हादसा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आरा पहाड़ से टकराने के कारण हुआ। विमान के टकराते ही उसमें भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें तुरंत घटनास्थल की ओर कूच कर गई हैं। जशपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह भी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर रवाना हो चुके हैं।
धुएं और आग के गुबार का वीडियो आया सामने इस हादसे का एक भयावह वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पहाड़ की चोटी से आग की लपटें और काला धुआं उठता हुआ साफ देखा जा सकता है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में पायलट के अलावा कितने यात्री सवार थे और उनकी स्थिति क्या है। दुर्गम पहाड़ी इलाका होने के कारण बचाव दल को पहुंचने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल, प्राथमिकता के आधार पर राहत कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- दतिया उपचुनाव में BJP की होगी जीत, NEET मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार