नौकरी की तलाश है तो 21 को बिलासपुर जरूर आएं
बिलासपुर। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी और मोहाली की प्रतिष्ठित कंपनियाँ बिलासपुर के युवाओं को नौकरी मुहैया कराएंगी। इसके लिए जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 21 अप्रैल को एक लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से 6 नामी औद्योगिक इकाइयों में कुल 121 पदों पर कुशल, अर्ध-कुशल और आईटीआई प्रशिक्षित उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
मेले में वर्धमान टेक्सटाइल बद्दी द्वारा ट्रेनी मशीन ऑपरेटर (8वीं, 10वीं, 12वीं पास) और इंस्टा सिक्योर बिजनेस सॉल्यूशंस द्वारा सेल्स व सर्वे एग्जीक्यूटिव के पद भरे जाएंगे। इसी तरह हिमटफ ग्लास इंडस्ट्रीज सीनियर हेल्पर, एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर और एलेना ऑटो इंडस्ट्रीज मोहाली मशीन ऑपरेटर के पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। पात्र युवा अपने दस्तावेजों के साथ इस कैंपस इंटरव्यू में भाग लेकर बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन