तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर, महिला की मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम
रायगढ़। जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। ग्राम सिंघनपुर के पास कोयला लेकर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार महिला उमा राठिया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पति टीकाराम राठिया और उनका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के समय परिवार वापस अपने गांव सिंघनपुर लौट रहा था। इस घटना से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया है, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई हैं। मौके पर पहुँची भूपदेवपुर पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर