टैक्स नहीं चुकाने पर सख्ती: निगम ने 8 दुकानों को किया सील
रायपुर | राजधानी में नगर पालिक निगम ने बकाया कर वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। जोन क्रमांक 8 के राजस्व विभाग ने लंबे समय से भुगतान नहीं करने वाले बड़े बकायादारों के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए 8 व्यवसायिक परिसरों को सील कर दिया। यह कार्रवाई वार्ड क्रमांक 1 और 2 के अंतर्गत की गई।नगर निगम प्रशासन के अनुसार, संबंधित बकायादारों को पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे। डिमांड बिल से लेकर अंतिम चेतावनी तक देने के बावजूद जब भुगतान नहीं किया गया, तब राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर सीलबंदी की कार्रवाई की।कार्रवाई के तहत वीर सावरकर नगर वार्ड में कई बकायादारों के परिसरों को बंद किया गया, जिन पर हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की देनदारी लंबित थी। वहीं पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड में भी दो बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर ताला लगाया गया, जिन पर भारी बकाया राशि दर्ज थी।नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि बकाया कर वसूली के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जो भी करदाता समय पर भुगतान नहीं करेंगे, उनके खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगम ने सभी बकायादारों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना बकाया जमा कर प्रशासनिक कार्रवाई से बचें।

बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी