मध्यप्रदेश नर्सिंग काउंसिल फिर विवादों में, प्रवेश नियमों में बदलाव को लेकर उठा बवाल
भोपाल। मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। नर्सिंग प्रवेश नियमों में कथित बदलाव को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध तेज हो गया है। पूर्व युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोपाल कोतवाल ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है।
पूर्व युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष गोपाल कोतवाल ने आरोप लगाया है कि नर्सिंग काउंसिल द्वारा प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव कर निजी नर्सिंग कॉलेजों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि काउंसिल एंट्रेंस एग्जाम को खत्म करने की तैयारी में है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एंट्रेंस परीक्षा खत्म होने की स्थिति में दूसरे राज्यों के छात्रों को बिना उचित प्रक्रिया के नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा, जिससे फर्जीवाड़े की आशंका बढ़ जाएगी। कोतवाल के अनुसार, पहले भी नर्सिंग फर्जीवाड़े के मामले सामने आने के बाद ही काउंसिल ने एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया लागू की थी।
कोतवाल ने मांग की है कि नर्सिंग प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का बदलाव करने से पहले पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए तथा एंट्रेंस एग्जाम प्रणाली को बनाए रखा जाए।
इस पूरे मामले पर फिलहाल मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन बढ़ते विवाद के बीच आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर