ट्रेन में छिपाकर लाया जा रहा था गांजा, पुलिस ने दबोचा
जबलपुर। जबलपुर में मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त 3 महिलाओं सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 26 किलो 978 ग्राम गांजा बरामद किया गया है जिसकी अनुमानित कीमत 13 लाख 48 हजार 900 रूपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर अपराध शाखा और सिहोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने इस सफल अभियान को अंजाम दिया।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
सिहोरा थाना क्षेत्र के मनसकरा तिराहे पर विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ संदिग्ध लोग कटनी की ओर से अवैध गांजा लेकर बस से उतरने वाले हैं। पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी जहाँ हुलिये के आधार पर सड़क किनारे खड़े 3 महिलाओं और 2 पुरुषों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान भानतलैया निवासी नंदनी देवी गढवाल, महाराजपुर निवासी कामिनी बैन, सुहागी निवासी वैष्णवी उर्फ जया बेन, मिढासन निवासी अजय प्रजापति और गांधीग्राम निवासी दीपक चौरसिया के रूप में हुई। तलाशी के दौरान इनके पास मौजूद बैग और थैलों से कुल 18 किलो 83 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
कुसनेर से भी बरामद हुआ गांजा
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा उड़ीसा से लेकर आए थे और इसका कुछ हिस्सा पहले ही कुसनेर निवासी सोनू उर्फ विष्णु पटेल को दिया जा चुका था। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने कुसनेर में दबिश देकर विष्णु पटेल को पकड़ा जिसके घर से 8 किलो 895 ग्राम गांजा और मिला। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस पूरी कार्यवाही में क्राइम ब्रांच और सिहोरा थाने के विभिन्न उप निरीक्षकों व आरक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज