भिलाई में बढ़ता जा रहा पीलिया, मरीजों की संख्या 24 के पार
रायपुर|औद्योगिक शहर भिलाई के सेक्टर-7 क्षेत्र में पीलिया तेजी से पैर पसार रहा है. पिछले 24 घंटों में 9 नए मरीजों की पुष्टि के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 24 के पार पहुंच गया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है. लगातार मिल रहे मामलों को देखते हुए इलाके को अलर्ट जोन में रखा गया है|
भिलाई में पीलिया का कहर, 24 घंटे में 9 नए मरीज मिले
दरअसल स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. उन्होंने करीब 2 घंटे तक सेक्टर-7 के घरों और गलियों में जाकर हालात का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया. इस दौरान उनके साथ बीएसपी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे. स्वास्थ्य विभाग ने 104 घरों का सघन सर्वे किया है और संदिग्धों के ब्लड सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं|
सांसद विजय बघेल ने निर्देश
साथ ही, घर-घर क्लोरीन की गोलियां बांटी जा रही हैं और साफ पानी के उपयोग की सलाह दी जा रही है. सांसद ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी और जरूरतमंद मरीजों को शासन की ओर से सहायता दी जाएगी. उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो संक्रमण पूरे क्षेत्र में फैल सकता है|
इन जगहों पर फैला पीलिया
स्वास्थ्य अधिकारी सी बी बंजारे ने कहा कि सेक्टर 7 के 37 ए और 37 बी में पीलिया फैला हुआ है स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार हर घर सर्वे कर रही है, लोगों को गर्म पानी पीने का सलाह दे रही है, और साथ ही दवाई का वितरण भी किया जा रहा है. उन्होंने ने कहा कि ब्लैक सैंपल के जांच के लिए शिविर लगाया गया है, उन्होंने कहा कि कोई भी सिंपटम लगता है तो तुरंत जांच कराया|

युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज