एमपी में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, आज से 5–6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा
MP Weather: मध्य प्रदेश में अचानक मौसम ने करवट ली है. बारिश और ठंडी हवाओं का दौर अब खत्म हो गया है, और अब तेज़ गर्मी का असर दिखने लगा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में प्रदेश में 5 से 6 डिग्री पारा चढ़ सकता है. अप्रैल के आखिर तक पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है. 10 अप्रैल से ही तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच चुका है.
नर्मदापुरम सबसे गर्म शहर
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा. हालांकि अब लू और भीषण गर्मी (हीटवेव) के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने वाली हैं. बीते शुक्रवार की बात करें तो नर्मदापुरम सबसे गर्म स्थान रहा, जहां का तापमान 38.4°C दर्ज किया गया.वहीं खंडवा में 37.1°C, खरगोन में 37.0°C, बेरसिया (भोपाल) में 36.5°C और विदिशा में 36.2°C दर्ज किया गया.
अप्रैल का आखिरी हफ्ता बेहद मुश्किल
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अप्रैल का आखिरी हफ्ता राज्य के निवासियों के लिए बेहद मुश्किल भरा रहने वाला है. पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है. इसका सीधा मतलब यह है कि पूरे क्षेत्र में भीषण लू का प्रकोप सामान्य से पहले ही शुरू हो जाएगा. शुष्क मौसम और तेज धूप के कारण न्यूनतम तापमान भी बढ़ेगा, जिससे रातें भी गर्म हो जाएंगी.
कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं
मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटों के दौरान राज्य के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि नर्मदापुरम, खंडवा और खरगोन जैसे क्षेत्रों में भीषण गर्मी का असर महसूस किया जा सकता है. फिलहाल कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है.

चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला