इंदौर इंजीनियर मौत केस: पेंटहाउस में विदेशी महिलाओं और संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में शिव वाटिका टाउनशिप में महिला इंजीनियर शंपा पाठक पांडे की मौत के मामले में कई बड़े खुलासे हुए हैं. हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र कुलदीप चौधरी और मोहनीश चौधरी को कोर्ट में पेश किया गया. पेशी के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया. इस हिट एंड रन केस में पुलिस जांच में कई अहम बातें सामने आई हैं।
पेंट हाउस में होती थी संदिग्ध गतिविधियां
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पिता-पुत्र को रविवार को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा. जांच के दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहनीश चौधरी कुछ दिन पहले ही 18 साल का हुआ था, लेकिन वो कई दिनों से बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ही गाड़ी चला रहा था. इस बात की जानकारी उसके पिता कुलदीप चौधरी को भी थी। वहीं जब स्थानीय लोगों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने भी पिता और पुत्र पर नाराजगी जाहिर की है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पेंटहाउस में बाहर के लोगों का आना-जाना बना रहता था, यहां तक कि कुछ विदेशी महिलाएं भी आती थीं. सोसाइटी के लोगों ने बताया कि अंदर संदिग्ध गतिविधियां होती थीं।
Airbnb के जरिए किराए पर देते थे रूम
बिल्डिंग में रहने वाले कुलदीप चौधरी ने दो पेंटहाउस खरीदे थे. बताया जा रहा है कि कुलदीप चौधरी और उनका बेटा बिल्डिंग में Airbnb के जरिए रूम किराए पर देते थे. सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि किराए पर रूम देने के बाद वहां संदिग्ध गतिविधियां होती थीं। वहीं पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है. सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. सीसीटीवी के जरिए पुलिस उन लोगों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है, जो पेंटहाउस में आते थे।
इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं शंपा पाटक
ट एंड रन केस में जान गंवाने वाली शंपा पाठक इंफोसिस में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं. वे अपने पति और दो बच्चों के साथ 13 मार्च को ही बिल्डिंग में रहने आईं थीं. जिस सोसाइटी में दंपति ने घर लिया था, वहीं पर आरोपी पिता-पुत्र ने पेंट हाउस खरीदा था. जहां पर संदिग्ध गतिविधियां करने का आरोप है।

CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान
25 करोड़ के बंगले से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक, जानिए 'फिरकी मास्टर' की पूरी दौलत
खुशियां मातम में बदलीं! शादी से लौटते वक्त तालाब में गिरी कार, 5 की जान गई
रणबीर-यश की 'रामायण' का ट्रेलर आने को तैयार, जानिए भारत में कब और कितने बजे होगा रिलीज