आतिफ अकील की मांग—गाय को मिले राष्ट्रीय पशु का दर्जा
भोपाल। उत्तर विधानसभा के विधायक आतिफ अकील ने एक बार फिर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। आज हुई परिषद की बैठक में कांग्रेस विधायक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस पार्षद दल के साथ मिलकर एक संकल्प पत्र अध्यक्ष महोदय को सौंपा। वार्ड 16 के पार्षद एवं समाजसेवी मोहम्मद सरवर के नेतृत्व में बैनर पोस्टर लिए भरी सभा में गौ माता को रक्षा प्रदान करने की बात उठाई गई । उल्लेखनीय है कि विधानसभा में भी युवा विधायक आतिफ़ अकील ने गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने मांग उठाई थी। उच्च पदों पर विराजमान साधु संतों ने भी विधायक आतिफ़ अकील के पहल की सराहना की थी। इतना ही नहीं विधायक महोदय ने गाय के अंतिम संस्कार को सम्मान के साथ करने की बात कही थी। उल्लेखनीय है कि उत्तर विधायक अपने निराले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अपने पिता के नक्शे कदमों पर चलते हुए समाज की सेवा कर रहे हैं। बेबाकी से दी गई उनकी बयान बाज़ी को जनता पसंद करती है। जहां राजधानी में गाय माता को लेकर राजनीति की जाती है ऐसे माहौल में उत्तर विधायक ने जो नवाचार पेश किए हैं वह सराहनीय है। गाय माता को सम्मान दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता बन गई है

शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल