फतवे को लेकर विवाद, ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी का हमला: मुफ्ती 420 है
भोपाल। ईद की नमाज से कुछ दिन पहले ही काजी के खिलाफ फतवा जारी हुआ था. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर विवाद देखने को मिला था. अब मामले में ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी भी खुलकर सामने आ गई है. कमेटी की तरफ से कहा गया कि अब्दुल कलाम साहब पर खुद ही कई मामले चल रहे हैं. इनमें धोखाधड़ी (420), दहेज प्रताड़ना (498) समेत अन्य केस शामिल हैं. वो क्या काजी मुश्ताक अली नदवी के खिलाफ फतवा जारी करेंगे।
‘मुफ्ती अपने गिरेबान में झांकें’
ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन फतवा जारी करने वाले मुफ्ती अब्दुल कलाम पर जमकर भड़के. शमशुल हसन ने कहा, ‘मुफ्ती अब्दुल कलाम पर कई मामले चल रहे हैं. मुफ्ती दूसरों पर उंगली उठाने से पहले गिरेबान में झांके. जिस तरह पूरी तरह स्वस्थ्य काजी के खिलाफ बीमारी को आधार बनाकर फतवा जारी किया गया है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. अगर कार्रवाई नहीं की गई तो पुलिस से शिकायत करेंगे’।
मुफ्ती ने शहर काजी के खिलाफ जारी किया था फतवा
ईद की नमाज से पहले ही मुस्लिम समुदाय के संस्थानों के पदाधिकारियों में खुलकर गुटबाजी देखी जा रही है. मुफ्ती ने शहर काजी के खिलाफ ही फतवा जारी कर दिया था. फतवे में बताया गया कि काजी मुश्ताक अली नदवी पेशाब की बीमारी से ग्रसित हैं. पेशाब की बूंदे गिरने के कारण वो दूसरों को नमाज अदा नहीं करवा सकते. इसलिए उनके पीछे नमाज अदा नहीं की जा सकती है. मुफ्ती अबुल कलाम, नायब मुफ्ती रईस अहमद, नायब जलीन दाद ने संयुक्त रूप से काजी मुश्ताक अली नदवी के खिलाफ 10 मार्च को फतवा जारी किया था। मुस्लिम त्योहार कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि यह एक साजिश के तहत किया जा रहा है, मुस्लिम समुदाय के लोग कल पुलिस थाने में जाकर शिकायत करेंगे।

ममता के समर्थन में उतरे केजरीवाल, BJP पर तीखा हमला—‘कमल का बटन खतरनाक’
मिडिल ईस्ट पर मतभेद, BRICS में आम सहमति मुश्किल; भारत ने फलस्तीन का किया समर्थन
बंगाल में प्रचार का आखिरी दिन, TMC का बड़ा दावा—4 मई के बाद नहीं दिखेंगे बाहरी नेता
बेमौसम बारिश से किसानों की कमर टूटी, बेगमगंज मंडी में गेहूं हुआ खराब
सिंगूर में बदले सुर, कभी जीत दिलाने वाला इलाका अब दिखा नाराज