हर आंगनबाड़ी से 10 हजार की मांग, सीडीओ की डिमांड पर गिरी गाज
लखनऊ|उत्तर प्रदेश में मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सीडीओ कथित तौर पर पैसों की व्यवस्था करने की बात करते सुनाई दे रहे हैं। मामला एटा जिले का बताया जा रहा है।
वीडियो में सीडीओ, डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर संजीव पचौरी से बात कर रहे हैं। उनसे कहते हैं कि 'हर आंगनबाड़ी से 10 हजार रुपये चाहिए। आप अपने आदमी हैं पचौरी, पैसे दिलवाइए।'
हालांकि, संजीव पचौरी ने सीडीओ की इस कथित मांग को इन्कार कर दिया। उन्होंने पैसे के किसी भी लेन-देन में शामिल होने से मना कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।
शासन तक पहुंचा मामला... केशव मौर्य ने किया सस्पेंड
बताया गया कि नागेंद्र नारायण मिश्रा ग्राम्य विकास सेवा (बीडीओ से प्रोन्नत) होकर सीडीओ बने हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि सीडीओ को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्हें मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी