पालीवाल हॉस्पिटल में होगा भव्य उदघाटन केंद्रीय व प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की रहेगी उपस्थिति
भोपाल। पालीवाल हॉस्पिटल में आगामी रविवार, 16 नवंबर 2025 को सुबह 9 बजे एक विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में केंद्रीय एवं राज्य स्तर के अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी सम्मिलित होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय राजेन्द्र शुक्ला जी करेंगे।
इसके साथ ही समारोह में अतिथि-विशेष के रूप में मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण) माननीय विश्वास कैलाश सारंग जी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद और पूर्व महापौर माननीय आलोक शर्मा जी भी पधारेंगे।
पालीवाल हॉस्पिटल द्वारा आयोजित यह समारोह स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई उपलब्धियों और जनसेवा की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। प्रशासनिक एवं राजनीतिक जगत के बड़े नेताओं की उपस्थिति इस आयोजन को विशेष महत्व प्रदान करेगी।

राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं