आदि कर्मयोगी शिविर में मेघनाथ को मिली राहत
रायपुर : आदि कर्मयोगी अभियान के तहत जिले के जनजातीय बाहुल्य गांव में आदि सेवा पर्व के दौरान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों की मांगों एवं समस्याओं को लेकर आवेदन प्राप्त हुये और कई आवेदनों का त्वरित निराकरण भी किया गया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा में आयोजित शिविर में कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि के समक्ष मेघनाथ बघेल ने पेंशन की राशि खाते में जमा नहीं होने की जानकारी दी थी। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को मामले की जांच कर राशि दिलाने हेतु निर्देशित किया था। जांच करने पर पाया गया कि पेंशन की राशि जिला सहकारी बैंक में जमा हो रहा था, जिसकी उन्हें जानकारी नहीं थी। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी के द्वारा हितग्राही मेघनाथ को 10 महीने की पेंशन की राशि का भुगतान कराया गया।

छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश