लाड़ली बहना योजना: 1500 रुपए मिलने से पहले MP सरकार करेगी लाभार्थियों की जांच, कई नाम हट सकते हैं
भोपाल: मध्य प्रदेश में अभी सरकार लाडली बहनों को हर महीने 1250 रुपए दे रही है। वहीं, दीवाली से लाडली बहनों को प्रदेश में हर महीने 1500 रुपए मिलेंगे। अभी मध्य प्रदेश में लाडली बहनों की संख्या करीब एक करोड़ 26 लाख है। सरकार 1500 रुपए देने से पहले लाभार्थियों की सूची की जांच करेगी। जांच के दौरान अयोग्य महिलाओं के नाम उस लिस्ट से हटाए जाएंगे। सरकार ये सब कुछ इसलिए कर रही है, ताकि पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ पहुंच सके।
खुद से भी नाम वापस ले सकती हैं महिलाएं
वहीं, मध्य प्रदेश सरकार पहले लोगों से सार्वजनिक रूप से अपील करेगी। अयोग्य महिलाओं को खुद को अपना नाम वापस लेने को कहा जाएगा। इसके बाद , सरकारी विभाग के लोग इसकी जांच करेंगे और अयोग्य नामों को हटा दिया जाएगा। शहरी विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 9 सितंबर को कहा था कि योजना में कुछ अयोग्य नाम जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा था कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि योजना का लाभ केवल योग्य महिलाओं को मिले।
1500 रुपए दिवाली से मिलेंगे
वहीं, सीएम मोहन यादव ने 19 जून को घोषणा की थी कि दिवाली से हर लाभार्थियों को 1500 रुपए मिलेंगे। भाई दूज के बाद महिलाओं को बढ़ी हुई राशि दी जाएगी। दरअसल, इस योजना की शुरुआत जब हुई थी, तब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए मिलते थे। अक्टूबर 2023 से महिलाओं को 1250 रुपए मिलने लगे थे। वहीं, प्रदेश की सरकार इस योजना को अभी भी चला रही है। साथ ही महिलाओं से वादा किया है कि आगे चलकर हम इसे 3000 रुपए करेंगे।
अभी 1.26 करोड़ महिलाओं के नाम हैं दर्ज
वहीं, अभी योजना का लाभ प्रदेश की 1.26 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है। यह राज्य में सबसे बड़ा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर प्रोग्राम है। सरकार हर महीने में लगभग 1550 करोड़ रुपए खर्च करती है। कहा यह भी जाता है कि इसी योजना के कारण राज्य में बीजेपी सरकार की वापसी हुई है। इसके बाद कई राज्यों में अलग-अलग नाम से इस योजना की शुरुआत की गई है।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत