गोरखपुर: 50 लाख का बीमा और गनर पति के रिश्तों के बीच CID हेड कॉन्स्टेबल सरोज की रहस्यमयी मौत
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में इस साल 27 फरवरी में 38 साल की लेडी हेड कॉन्स्टेबल सरोज यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सरोज के पिता ने पति अष्टभुज और ससुरालवालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। छह महीने बाद आई विसरा जांच रिपोर्ट में पता चला है कि सरोज को जहर देकर मारा गया। पुलिस ने पति और सास-ससुर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए आरोपियों की तलाश कर रही है। अष्टभुजा लखनऊ में सरकारी गनर है। अष्टभुज कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना के मगडीहा का मूल निवासी है। उसकी शादी सीआईडी में तैनात हेड कांस्टेबल सरोज संग हुई थी। सरोज के पिता हरीलाल का आरोप है कि दामाद पर एक महिला कांस्टेबल से अवैध संबंध है। उसने सरोज के नाम पर हुए बीमा का पैसे लेने के लिए हत्या की है।
बेटी की पिटाई करता था दामाद: पिता
हरीलाल के अनुसार, अष्टभुज ने सरोज का एचडीएफसी बैंक से 50 लाख का टर्म लाइफ इंश्योरेंस कराया था। सरोज की मौत के बाद उसने सारे पैसे निकलवा लिए। हरीलाल ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द बेटी के ससुरालवालों को गिरफ्तार किया जाए। सरोज और अष्टभुज की शादी 11 दिसंबर, 2013 को हुई थी। उसके और सरोज के दो बच्चे हैं। आरोप है कि खलीलाबाद पोस्टिंग के दौरान अष्टभुजा का एक महिला कॉन्स्टेबल से अवैध संबंध बन गया। इसका विरोध करने पर वह सरोज की पिटाई करता था।
पुलिस जल्द करेगी गिरफ्तारी: थाना प्रभारी
शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया कि अष्टभुज, उसके पिता रामप्यारे यादव और मां रीता यादव पर केस दर्ज किया गया है। जल्द उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत