‘बॉर्डर 2’ का टीज़र रिलीज, देशभक्ति रंग में रंगा इंडिपेंडेंस डे
मुंबई : आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति से लबरेज फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट का एलान करके सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
तोप लिए जोश में नजर आए सनी देओल
मेकर्स की ओर से फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में सनी देओल कंधे पर तोप रखे नजर आ रहे हैं। पगड़ी लगाए सनी देओल की आंखों में वो ही जोश और जज्बा नजर आ रहा है, जो ‘बॉर्डर’ फिल्म में देखने को मिला था। इस पोस्टर में पीछे ‘हिंदुस्तान हिंदुस्तान’ गाना भी बज रहा है। साथ ही सेना के जवान तिरंगा फहराते नजर आ रहे हैं। पोस्टर में फिल्म की बाकी कास्ट के भी नाम लिखे हैं, जिनमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के नाम लिखे हुए हैं।

युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज