खुशबू सिर्फ परफ्यूम नहीं, बल्कि यादों की दुनिया है: रश्मिका
मुंबई। एंटरप्रेन्योरशिप की ओर कदम बढ़ाते हुए अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपना परफ्यूम ब्रांड ‘डियर डायरी’ लॉन्च कर दिया है। एक्ट्रेस के मुताबिक यह सिर्फ एक परफ्यूम ब्रांड नहीं, बल्कि उनके दिल का एक खास सपना था, जिसे वह लंबे समय से साकार करना चाहती थीं।
अपने इस नए वेंचर की घोषणा करते हुए अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया और बताया कि उनके लिए खुशबू सिर्फ एक परफ्यूम नहीं, बल्कि यादों की दुनिया है। उन्होंने लिखा, सच कहूं तो इसे लॉन्च करने का विचार मेरे मन में काफी लंबे समय से था। परफ्यूम हमेशा मेरे दिल के करीब रहा है। रश्मिका ने बताया कि ‘डियर डायरी’ की शुरुआत एक छोटे से ख्याल से हुई थी, जो धीरे-धीरे कई मीटिंग्स, टेस्टिंग और महीनों की मेहनत के बाद एक ब्रांड के रूप में सामने आया। इस ब्रांड के तहत तीन अलग-अलग फ्रेगरेंस लॉन्च किए गए हैं, जिन्हें अभिनेत्री ने खुद डिजाइन किया है। वह चाहती हैं कि इन खुशबुओं के जरिए लोग अपनी यादों और भावनाओं को फिर से महसूस कर सकें।
उन्होंने यह भी कहा कि ‘डियर डायरी’ उनके निजी अनुभवों से प्रेरित है। उनके अनुसार, खुशबू अक्सर किसी खास लम्हे की याद दिला देती है जिसे हम भूल चुके होते हैं। उन्होंने लिखा, मेरे लिए, खुशबू का मतलब यादें हैं। मुझे बहुत सी बातें याद नहीं रहतीं, लेकिन एक खास परफ्यूम की खुशबू उन पलों को ताजा कर देती है जिन्हें मैं भूल चुकी होती हूं। इस लॉन्च के बाद रश्मिका के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद