“24 घंटे में सिर्फ 3 घंटे बिजली, मंत्री बोले ‘जय श्रीराम’ और निकल गए”
सुल्तानपुर जिले के सूरापुर में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के दौरे के दौरान उस समय असहज स्थिति उत्पन्न हो गई, जब स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति की बदहाल स्थिति को लेकर उनसे सीधे शिकायत कर दी। लोगों का कहना था कि सरकार ने 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि उन्हें दिन में मुश्किल से 3 घंटे बिजली मिल पा रही है।
स्थानीय व्यापारियों और आम जनता ने मंत्री का स्वागत तो फूल मालाओं से किया लेकिन इसके बाद बिजली संकट की गंभीर समस्याएं भी सामने रखीं। एक दुकानदार ने कहा कि व्यापार ठप हो गया है, इन्वर्टर और जनरेटर से खर्चा बढ़ रहा है लेकिन राहत नहीं मिल रही।
इस पर मंत्री एके शर्मा ने कोई सीधा जवाब देने के बजाय दोनों हाथ ऊपर उठाकर 'जय श्री राम-जय श्री राम, जय हनुमान' के नारे लगाने शुरू कर दिए। उनके साथ मौजूद लोग भी नारे लगाने लगे और मंत्री बिना किसी प्रतिक्रिया के अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि लोग गंभीर समस्या बता रहे हैं लेकिन मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। वीडियो वायरल होने के बाद आम लोगों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग में भी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों को समस्याओं का समाधान करना चाहिए न कि सिर्फ नारे लगाकर निकल जाना चाहिए। वहीं, अब तक मंत्री या ऊर्जा विभाग की तरफ से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण