सड़क हादसे में टूटा परिवार, खुफिया विभाग के जवान की मौत, दो बेटे अस्पताल में भर्ती
खड़े ट्रक में कार घुसने से स्पेशल ब्रांच के सिपाही जावेद जव्वाद जैदी (38) और उनकी पत्नी उर्शी (35) की मौत हो गई। उनके दो बेटे घायल हो गए। हादसा हाईवे पर दोपहर तीन बजे हुआ। पुलिस ने कार व ट्रक कब्जे में ले लिए।
खुफिया विभाग की स्पेशल ब्रांच में थे जैदी
यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के कस्बा खतौली निवासी जावेद जव्वाद जैदी खुफिया विभाग की स्पेशल ब्रांच में अमरोहा ऑफिस में तैनात थे। वह हेड मुख्य आरक्षी थे। सोमवार को कार से अपने घर से लौट रहे थे। कार में उनकी पत्नी उर्शी (35) व दो बेटे थे।
खड़े ट्रक से जा टकराई कार
उनकी कार गजरौला में हाईवे पर केंद्रीय एवं वस्तु कर कार्यालय के सामने पहुंची थी। यहां पर ट्रक खड़ा था। जिसमें कार घुस गई। जिससे कार चला रहे जावेद जव्वाद जैदी, उनकी पत्नी उर्शी और दोनों बेटे घायल हो गए।
बेटों को डॉक्टरों ने किया रेफर
घायलों को सीएचसी में लाया गया। यहां पर जावेद जव्वाद जैदी, उनकी पत्नी उर्शी को मृत घोषित कर दिया गया। उनके दोनों बेटों को रेफर कर दिया गया। सीओ अंजलि कटारिया ने हादसे में मौत की पुष्टि की है।

जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव