बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, केजरीवाल ने ठोंकी ताल, कहा- कोई गठबंधन नहीं होगा
नई दिल्ली। आम आदमी के पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल में बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर ताल ठोक दी है। केजरीवाल ने अहमदाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी बिहार में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी, किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि India ब्लॉक सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था, अब हमारा किसी से कोई गठबंधन नहीं है।
केजरीवाल ने कहा कि विसावदर उपचुनाव हमने कांग्रेस से अलग लड़कर तीन गुना ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। यह जनता का सीधा संदेश है कि अब विकल्प आम आदमी पार्टी है। केजरीवाल का कहना था कि हमारा कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं है, इसलिए विसावदर में हम अलग लड़े। हम गुजरात में भी चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। वहीं, दिल्ली की हार को लेकर केजरीवाल ने कहा कि राजनीति में हार-जीत लगी रहती है। पंजाब में हमार दोबारा सरकार बनेगी।

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान
इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख
अमेरिका में 'रामायण' ट्रेलर लॉन्च, बेटी राहा को लेकर रणबीर कपूर का दिल छू लेने वाला बयान
'रामायण' के ट्रेलर में देरी क्यों? CJP प्रोटेस्ट से लेकर 'स्पाइडर-मैन' तक जानिए पूरी कहानी
सलमान खान की अपील पर सोशल मीडिया में हंगामा, 'राजनीतिक हाइजैक' वाले दावे ने पकड़ा तूल