गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल
गाजियाबाद जनपद के कविनगर में सोमवार को आइसक्रीम कारोबारी के कर्मचारी अमित से हुई 8.15 लाख की लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने पांच बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
कविनगर और मधुबन बापूधाम में हुई अलग-अलग मुठभेड़ में तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। एसीपी कविनगर भास्कर वर्मा के मुताबिक, पकड़े गए बदमाश लाल कुआं निवासी सूरज यादव, पिलखुआ निवासी नितिन कुमार, लालकुआं निवासी मनीष कुमार, पिलखुआ निवासी बृजेश और मसूरी निवासी अंकुश हैं।
बताया गया कि लालकुआं निवासी मनीष कुमार ने मधुबन बापूधाम इलाके में पुलिस हिरासत में हेड कांटेबल की पिस्टल छीनकर फायर कर दिया था जिसका बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
एसीपी का कहना है कि आरोपितों से 5.30 लाख रुपए बरामद हो गए हैं। घटना में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।

जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
CM शुभेंदु की चेतावनी, 'धोखेबाज भतीजे को कोई नहीं बचा पाएगा', घोटाले पर सियासी वार