35 दिन में 232 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर आ रही 'RAID 2', जानिए कब और कहां देख सकेंगे
RAID 2: अजय देवगन की क्राइम-थ्रिलर 'RAID 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाया.करीब 60 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में है. 35 दिनों में इसने देश में 169.95 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड 232.60 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है. बड़े पर्दे पर इनकम टैक्स अफसर अमय पटनायक के किरदार में अजय की वापसी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है. अब बारी OTT की है.जी हां, 'RAID 2' की OTT रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है. अगर आप भी घर बैठे इस फिल्म का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो आइए बताते हैं कि यह कब और कहां रिलीज होने वाली है.
राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी 'RAID 2' असल में साल 2018 की सुपरहिट फिल्म 'रेड' का सीक्वल है.तब फिल्म में सौरभ शुक्ला के किरदार ताऊजी के घर पर छापेमारी हुई थी और इस बार अमय पटनायक ने रितेश देशमुख यानी दादा मनोहर भाई के कालेधन पर नकेल कसी है. इस बार फिल्म में रितेश देशमुख के साथ ही वाणी कपूर की भी एंट्री हुई. पहली फिल्म में अजय के अपोजिट इलियाना डीक्रूज थीं.
'RAID 2' OTT पर कब और कहां होगी रिलीज
खैर, ताजा जानकारी ये है कि अजय देवगन की 'RAID 2' इसी महीने के आखिर में 27 जून से OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है. हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन अब सिनेमाघरों में इसका सफर खत्म होने की कगार पर है. बुधवार, 4 जून को 50 लाख रुपये की कमाई हुई है. जबकि शुक्रवार को 'हाउसफुल 5' की रिलीज के बाद यह और कम हो जाएगी.
जुलाई के पहले हफ्ते में रिलीज की भी है चर्चा
एक अन्य रिपोर्ट में यह बताया गया है कि मेकर्स और OTT प्लेटफॉर्म 'RAID 2' को जोर-शोर से OTT पर लाने की तैयारी कर रहे हैं.इसकी वजह ये है कि 2025 में 'छावा' के बाद यह साल की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है.इसलिए OTT रिलीज की शेड्यूलिंग का खास खयाल रखा जा रहा है.लिहाजा, इसे जुलाई महीने के पहले हफ्ते में 4 जुलाई या 5 जुलाई को भी OTT पर रिलीज किया जा सकता है.
ताकि नए महीने में एक नई और बड़ी रिलीज के तौर पर इसका प्रमोशन किया जा सके. बहरहाल, तारीख में भले ही एक हफ्ते आगे-पीछे हो, लेकिन इतना तय है कि 'RAID 2' OTT प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' पर जून के आखिर या जुलाई के पहले हफ्ते में रिलीज हो जाएगी.

अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी वार, अनंतनाग में पुलिस जवान शहीद
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग