सीएम साय ने कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चल रहे नक्सल विरोधी अभियान की ली जानकारी
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों की नक्सलियों के विरुद्ध जारी मुठभेड़ के विषय में अधिकारियों से अपडेट लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने ऑपेरशन के संदर्भ में भविष्य की रणनीति के बारे में अधिकारियों से चर्चा की।
बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरूण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नक्सल ऑपेरशन श्री विवेकानंद सिन्हा उपस्थित थे।

Bharat Kapoor का निधन, 80 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत
Gujarat में सपा की एंट्री, निकाय चुनाव में बड़ी जीत
Narendra Modi गंगटोक में युवाओं के साथ खेले फुटबॉल, विकास योजनाओं से पहले खास अंदाज
Bhopal में जनगणना कार्य तेज, कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक
बंगाल में सियासी संग्राम: ‘जय महाकाली’ बनाम ‘जय श्रीराम’ के बीच बढ़ी टकराहट