एमवीए में लौट आएं अजित पवार तो बन जाएंगे सीएम : राउत
मुंबई। महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के वरिष्ठ नेता विनायक राउत ने अपने एक बयान में अजित पवार का नाम लेकर सियासी चर्चाओं को गर्म कर दिया। दरअसल उन्होंने कहा कि अगर उपमुख्यमंत्री अजित पवार सचमुच मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं, तो उन्हें मौजूदा महायुति गठबंधन छोड़कर वापस महा विकास अघाड़ी (एमवीए) में आना चाहिए।
विनायक राउत ने दावा किया, कि अजित पवार जिस गठबंधन में हैं, उसमें वे कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। अगर उन्हें वाकई मुख्यमंत्री बनना है, तो उन्हें एमवीए में वापसी करनी चाहिए। सपना देखने की बजाय उन्हें वहां आना चाहिए, जहां उन्हें मौका मिल सके।
वर्तमान में महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की सरकार है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी, और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना शामिल हैं। हालांकि, सूत्रों के अनुसार, शिंदे और अजित पवार के बीच शीत युद्ध चल रहा है, जो सार्वजनिक कार्यक्रमों में एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने से भी झलकता है।

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत, EPFO ने ट्रांसफर किया ब्याज; जानें बैलेंस चेक करने का तरीका
मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, क्या कच्चे तेल की राजनीति है असली कारण?
'वायुसेना लगाना समाधान नहीं', NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिखाया आईना
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मैच, टाइमिंग से लेकर लाइव टेलीकास्ट तक सब कुछ जानें
पाकिस्तान की डूबती अर्थव्यवस्था को चीन का सहारा, विदेशी मुद्रा संकट में मिली राहत
बच्चों की परवरिश पर SC की चिंता, बोला- मोबाइल नहीं, परिवार सबसे बड़ा सहारा