शांत वादियां और ठंडी हवाएं, इन हिल स्टेशनों का अनुभव रहेगा यादगार
भारत को विविधता का देश कहा जाता है। यहां आपको घूमने के लिए एक से एक जगहें मिल जाएंगी। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में लोग छुट्टियों पर घूमने के लिए जाते हैं। किसी को पहाड़ाें पर जाना पसंद होता है तो बीच पर जाता है। हालांकि जब भीषण गर्मी होती है ताे हर कोई पहाड़ों पर ही जाता है। यहां ही खूबसूरत वादियां उन्हें सुकून का एहसास कराती हैं। गर्मियों में पीक टाइम पर पहाड़ों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में आपको महंगाई से लेकर भीड़ तक का सामना करना पड़ सकता है। इससे सुकून मिलना मुश्किल हाे सकता है। कई लोग पार्टनर के साथ घूमने के लिए जाते हैं तो कुछ दोस्तों के साथ जाना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप कम भीड़भाड़ वाली जगह तलाश रहे हैं तो ये लेख आपके काम का हो सकता है। आइए कम भीड़भाड़ वाली जगहों के बारे में जानते हैं-
जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश का जीरो वैली दिखने में जितना सुंदर है, उससे कहीं ज्यादा शांत भी है। यहां की हरियाली और ठंडी-ठंडी हवाएं पूरी दुनिया में फेमस है। गर्मियों में यहां का मौसम बेहद सुहावना होता है। खास बात तो ये है कि यहां आपको भीड़ भी काफी कम मिलेगी।
पब्बर वैली, हिमाचल प्रदेश
पब्बर वैली हिमाचल की एक छिपी हुई खूबसूरती है। यहां का नजारा बेहद शांत और आकर्षक होता है। पहाड़ों के बीच बहती नदी, सेब के बाग और पुराने गांव इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं।
कौसानी, उत्तराखंड
कौसानी को भारत का स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां से आप बर्फ से ढके हिमालय के पहाड़ों का शानदार नजारा देख सकते हैं। यहां का वातावरण बेहद शांत, ठंडा और बहुत ही मनमोहक होता है। इस जगह बिल्कुल भी भीड़ नहीं होती है।
शोझा, हिमाचल प्रदेश
शोझा हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा गांव है जो कुल्लू के पास है। यह जगह खास उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो शांति और सुकून चाहते हैं। आप यहां ट्रैकिंग और जंगल की सैर का आनंद ले सकते हैं।
मुनस्यारी, उत्तराखंड
उत्तराखंड का मुनस्यारी बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। आप यहां से पंचाचूली पर्वत की खूबसूरती काे निहार सकते हैं। यहां का मौसम गर्मियों में भी ठंडा रहता है। अगर आपको ट्रैकिंग और फोटोग्राफी का शौक है तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए।
चोपता, उत्तराखंड
उत्तराखंड में बसे चोपता को मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है। यहां के हरे-भरे घास के मैदान, देवदार के जंगल और शांत वातावरण इसे गर्मियों के लिए अनुकूल बनाते हैं।

राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी
'बदला हुआ कश्मीर दुनिया को दिखाइए', उमर अब्दुल्ला की अपील पर इम्तियाज अली का बड़ा बयान