सीबीएन नीमच के डीएनसी डॉ. संजय मीणा का तबादला, निखिलकुमार गांधी होंगे नए अधिकारी
नीमच। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड ने देशभर के कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में नीमच स्थित केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) के डिप्टी नारकोटिक्स कमिश्नर (डीएनसी) डॉ. संजय मीणा का भी नाम शामिल है। डॉ. मीणा का तबादला अब भुवनेश्वर जीएसटी और सीएक्स जोन में किया गया है। उनकी जगह निखिलकुमार गांधी को नया डीएनसी नियुक्त किया गया है। श्री गांधी का यह प्रमोशन के बाद पहली पोस्टिंग है, और वह मूल रूप से नीमच जिले के सिंगोली क्षेत्र के निवासी हैं।
चार साल में डॉ. मीणा ने की बड़ी कार्रवाई
डॉ. संजय मीणा ने साल 2021 में डीएनसी के पद का कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल में नीमच सहित मध्यप्रदेश और राजस्थान में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थों की जब्ती हुई। इसमें स्मैक, डोडाचूरा, अफीम और नशीली दवाएं शामिल थीं। उन्होंने सैकड़ों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया और इलाके में तस्करों के बीच खौफ पैदा किया। अब विभाग और आम जनता को नए डीएनसी निखिलकुमार गांधी से भी ऐसे ही प्रभावी काम की उम्मीद है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील