IPL 2025: चेपॉक में CSK को हराना होगा RCB के लिए चुनौतीपूर्ण, क्या RCB बना पाएंगी इतिहास?
CSK vs RCB: IPL 2025 में शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच टूर्नामेंट का 8वां मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीम अपना पहला मुकाबला जीत कर यहां पर खेलने के लिए उतरेंगी। RCB ने अपने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को शिकस्त दी थी। वहीं, चेन्नई की CSK ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच जीता था।
IPL 2025 में अब तक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिले हैं। लेकिन, चेन्नई की पिच पर बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा होती है। क्योंकि, यहां पर गेंद बल्ले पर रुक कर आती है और बल्लेबाजों के लिए शॉट्स खेलना इतना आसान नहीं होता है। यहां पर चेन्नई की टीम हमेशा से एक मजबूत टीम मानी जाती रही है। यहां टॉस भी एक अहम रोल निभाता है। इस मैदान पर पिछले मैच में CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। मुंबई की पूरी टीम 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK ने 5 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया था। RCB और CSK के मुकाबले में भी माना जा रहा है कि जो टीम टॉस जीतेगी वह लक्ष्य का पीछा करना चाहेगी।
IPL के इतिहास में RCB हमेशा से CSK पर भारी रही है। आंकड़ों के अनुसार, दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें 21 मैचों चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जीत हासिल करने में कामयाब हुई है। वहीं, RCB को 11 मैचों में ही जीत मिली है। चेपॉक के मैदान में तो RCB पिछले 17 वर्षों से CSK से नहीं जीत पाई है। आंकड़ों के अनुसार, यहां पर दोनों टीम के बीच खेले गए कुल 9 मैच में से RCB को 8 में हार और एक में जीत (साल 2008) मिली थी।
चेपॉक के मैदान में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है और CSK के पास इसकी कमी नहीं है। रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद की तिकड़ी विरोधियों को अपनी फिरकी में घुमाने का दम रखती है। नूर जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लेने में कामयाबी हासिल की थी। वहीं, RCB की बात करे तो उनके पास क्रुणाल पांड्या, सुयश शर्मा और लियाम लिविंगस्टोन हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, सैम करेन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस/मथिशा पथिराना और खलील अहमद।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण