सपा सांसद प्रिया सरोज ने बीजेपी सांसद को रंग लगाकर मनाई संसद में होली
सपा सांसद प्रिया सरोज ने संसद में जमकर होली खेलीं. उन्होंने बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल सहित कई अन्य सांसदों को रंग लगाया. अन्य सांसदों ने भी प्रिया के साथ होली खेली. प्रिया ने एक्स पर संसद में होली सेलिब्रेशन का एक वीडिया शेयर किया है, जिसमें वो गुलाल खेलती नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके साथ सपा सासंद आनंद भदौरिया सहित और भी कई सांसद हैं.संसद में गुलाल खेलने के बाद सपा सांसद प्रिया सरोज ने ‘रंग बरसे’ गाया. उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं. प्रिया ने कहा, हमारे परिवार की तरफ से आप सभी को शुभकामनाएं. पानी का वेस्ट न करें और आप सब जमकर होली खेंले. प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा की सांसद हैं. संसद की कार्यवाही 17 मार्च तक स्थगित कर दी गई है.
इस बार होली 14 मार्च यानी शुक्रवार को है और इस दिन जुमे की नमाज भी है. सांप्रदायिक सौहार्द बनी रहे, इसके लिए यूपी-बिहार सहित के कई राज्यों में सुरक्षा के चौकस इंतजाम किए गए हैं. उत्तर प्रदेश, बिहार में इसको लेकर काफी सख्ती है. होली और मनाज को लेकर कई जगहों पर अलग-अलग टाइमिंग रखी गई है ताकि किसी को किसी से कोई नुकसान न हो.

मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण