उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं, बाद में 2-3° गिरावट की संभावना
छत्तीसगढ़ में मार्च महीने के पहले हफ्ते में ही सूरज ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में दिन का पारा 38 डिग्री पहुंच गया है। इसके अलावा कई जिलों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा है। हालांकि इन दिनों तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आगामी 24 घंटों और कुछ जगहों में दो दिनों के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। आज बुधवार को मौसम शुष्क रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फेरिक स्तरों में एक द्रोणिका के साथ सिनोप्टिक सिस्टम काम कर रहा है।
मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, छत्तीसगढ़ के उत्तर भागों में अगले 24 घंटे और मध्य और दक्षिण भागों में अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके बाद इन क्षेत्रों में दो से तीन डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।
प्रदेश में मंगलवार को सबसे गर्म राजनांदगांव रहा है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर रायपुर में दिन का पारा 36.8 डिग्री रहा, जो 3.5 डिग्री ज्यादा है। वहीं रात का पारा 21.3 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 2.5 डिग्री ज्यादा रहा। राजधानी में आज मौसम साफ रहेगा। यहां दिन का पारा 36 डिग्री और रात का पारा 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट