लखनऊ NH पर बंधक बना कर लूटपाट करने वाले तीन बदमाश अयोध्या पुलिस के गिरफ्त में
रुदौली (अयोध्या)। लखनऊ अयोध्या नेशनल हाइवे पर निजी कार में सवारी बैठा कर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। लूटे गए माल के साथ पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि दो जनवरी को गोमती नगर के भरवारा निवासी दिनेश कुमार द्विवेदी शाम सात बजे पंचशील होटल के सामने लखनऊ जाने के लिए बस्ती की ओर से आई एक कार में बैठ गए थे। भेलसर के निकट रात लगभग आठ बजे कार में बैठे दो लोगों ने दिनेश के हाथ पकड़ लिए और चाकू दिखा जेब में रखे पांच हजार रुपये छीन लिया।
गूगल पे से स्कैन कर ट्रांसफर कर लिए थे पैसे
बदमाशों ने दिनेश का मोबाइल कब्जे में ले लिया और गूगल-पे के क्यूआर कोड को स्कैन कर 71 हजार रुपये भी अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। मोबाइल से सिम निकाल कर मोबाइल वापस कर दिया था। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दिनेश को नवीन मंडी भेलसर के आगे उतार कर बदमाश लखनऊ की तरफ भाग निकले थे।
कार पर नहीं लगा हुआ था नंबर प्लेट
घटना में प्रयुक्त कार पर नंबर प्लेट भी नहीं लगा हुआ था। इस मामले का मुकदमा पांच जनवरी को दर्ज कराया गया था। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुरुवार की भोर में कार सवार बदमाशों को भेलसर टिकैतनगर मार्ग पर बनगांवा मोड़ के पास हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार हुए बदमाशों की हुई पहचान
गिरफ्तार बदमाशों में बस्ती जिले के रघ्घूपुर निवासी विनय गुप्ता, संतकबीर नगर जिले के महुली निवासी शुभम गुप्ता व बस्ती के एकमाबारी के रहने वाले अभिषेक दुबे शामिल हैं।
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने की थी जवाबी फायरिंग
कोतवाल ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने जवाबी फायरिंग भी की थी। हालांकि उसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। पुलिस ने तीनों बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, सोने की अंगूठी, कार, तीन मोबाइल व दो हजार 500 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस ने तीनों बदमाशों को भेजा जेल
इसके अलावा खाते में स्थानांतरित किए गए 71 हजार रुपयों को भी पुलिस द्वारा फ्रीज कर दिया गया है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर