मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे
नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा मुख्य समारोह
इंदौर: इंदौर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी रविवार को सुबह 9 बजे से नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा। इस समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ध्वजारोहण करेंगे। इस गरिमामय समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
समारोह में परेड के साथ विभिन्न विभागों द्वारा राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित नयनाभिराम झांकियां निकाली जायेंगी। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर आयपीएस श्री आदित्य सिंघानिया करेंगे। उनका अनुकरण टूआईसी सुबेदार पूजा पाटीदार करेंगी। परेड में सीमा सुरक्षा बल (सशस्त्र), आरएपीटीसी, प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल (प्रथम बटालियन), 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस (पुरुष) जिला पुलिस बल (महिला) जिला होमगार्ड सशस्त्र, जिला यातायात पुलिस बल, वन विभाग, एनसीसी, शौर्य दल, स्काउट, गाइड, रेडक्रॉस तथा सृजन दल आदि प्लाटून शामिल होंगे। साथ ही बैंड भी परेड में शामिल रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। राष्ट्रीय गान होगा। मुख्य अतिथि परेड की सलामी लेंगे। विभिन्न प्लाटून आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत करेंगे। स्कूली बच्चे देश भक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे। समारोह में जिले में वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों और संस्थाओं को पुरस्कृत भी किया जायेगा।

61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन, साई पल्लवी को लेकर तोड़ी चुप्पी