हजारों साल पुराना हनुमान मंदिर; हर किसी को नहीं आता बुलावा! दर्शन करने से हर इच्छा होती है पूरी..
छतरपुर जिले के खजुराहो में एक ऐसा हनुमान जी का मंदिर है. जिसका इतिहास चंदेल शासकों से जुड़ा है. दरअसल, पुरातत्व विभाग के मुताबिक हनुमान जी की ये मूर्ति लगभग 1 हजार साल पुरानी है. हनुमान जी यहां वानर रूप में विराजमान हैं. छतरपुर जिले के खजुराहो में एक ऐसा हनुमान जी का मंदिर है. जिसका इतिहास चंदेल शासकों से जुड़ा है. दरअसल, पुरातत्व विभाग के मुताबिक हनुमान जी की ये मूर्ति लगभग 1 हजार साल पुरानी है. हनुमान जी यहां वानर रूप में विराजमान हैं.
पुजारी बताते हैं कि यह मंदिर चंदेल शासकों ने बनवाया था. पहले यहां जंगल था, एक गली निकली थी. इसलिए यहां के हनुमान जी गैल बब्बा जी के नाम से प्रसिद्ध हैं. हालांकि, हनुमान जी की यह मूर्ति भंवर बब्बा के नाम से भी प्रसिद्ध है. अब ये मंदिर पुरातत्व विभाग में शामिल कर लिया गया है. बता दें, इस मंदिर में तीन पुजारियों की ड्यूटी लगती है. शासन से ही पुजारी नियुक्त हैं. क्योंकि यह मंदिर पुरातत्व विभाग की धरोहर है.
पुजारी बताते हैं कि हनुमान जी का दुर्लभ मंदिर है. हनुमान जी की ऐसी दुर्लभ मूर्ति न जिले में हैं और न ही यहां के आसपास के जिलों में कहीं है. हनुमान जी की इतनी विशाल मूर्ति दुर्लभ ही देखने को मिलती है. यहां हनुमान जी वानर रूप में विराजमान हैं. जिले के ज्यादातर मंदिरों में हनुमान जी वानर रूप में विराजमान नहीं हैं.

सागर रबारी का इस्तीफा, गुजरात में AAP को बड़ा झटका
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
PSL 2026 प्लेऑफ में चार कप्तानों की दिलचस्प टक्कर
मिताली बाग की कार पर हमला, BJP पर लाठी-डंडों से गुंडागर्दी का आरोप
ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे MLA, पुलिस से झड़प; ‘नारी शक्ति वंदन’ पर गरमाई राजनीति